दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए चलेगी वन्दे भारत ट्रेन, आंध्रा समाज कर रहा था मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दुर्ग से विशाखापट्टनम तक अब नई वंदे-भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से चल सकती है। सूत्रों का दावा है कि इसका समय भी तय कर दिया गया है। इस ट्रेन के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी है।

इस ट्रेन के चलाने को लेकर कई दिनों से आंध्रा समाज मांग कर रहा है। पिछले दिनों जब खबर आई कि ये ट्रेन चलने वाली है, लेकिन किसी कारण से ये ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। जिसके बाद समाज का एक प्रतिनिधि मंडल रायपुर डीआरएम के पास गया था, लेकिन वहां समाज के लोगों के साथ डीआरएम ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। जिसके बाद समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी, लेकिन अब उनके लिए ये खुशखबरी है कि ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होने वाला है.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

यहां होगा दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...