Home छत्तीसगढ़ इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के खाते में लौटा 28.5 लाख, सीएम भूपेश ने कहा कि घोटाला करने वाले जाएंगे जेल

इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के खाते में लौटा 28.5 लाख, सीएम भूपेश ने कहा कि घोटाला करने वाले जाएंगे जेल

0
इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के खाते में लौटा 28.5 लाख, सीएम भूपेश ने कहा कि घोटाला करने वाले जाएंगे जेल
indira-bank-cg

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि घोटाला करने वाले जेल भी जायेंगे।

मुख्यमंत्री पैसे की एक रिसिविंग की फोटो पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि प्रियदर्शनी बैंक घोटाले की जांच का प्रतिफल मिलने लगा है। बैंक के खाते में 28.5 लाख रुपए जमा हुए हैं। अभी सारा पैसा लौटेगा, घोटाला करने वाले जेल भी जाएंगे।

प्रियदर्शनी बैंक घोटाला 17 साल पुराना है। साल 2006 में आर्थिक अनियमितता पाए जाने पर इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक बंद हुआ था। जानकारी के मुताबिक इंदिरा बैंक में 54 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद सभी खातेदारों में हड़कंप मच गया था। बैंक में करीब 22 हजार खातेदार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here