सीएम साय ने अपने गृह ग्राम में मनाई होली

जशपुर। छत्तीसगढ़ में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में अपने पूरे परिवार के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अपनी माताजी के चरण स्पर्श कर होली की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवारजनों और ग्रामवासियों के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग से होली खेलने और मनाने की अपील करता हूं। होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...