Home छत्तीसगढ़ दूसरे चरण के इन सीटों के लिए भरे जाएंगे नामांकन

दूसरे चरण के इन सीटों के लिए भरे जाएंगे नामांकन

0
दूसरे चरण के इन सीटों के लिए भरे जाएंगे नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के एक सीट बस्तर के लिए नामांकन पूर्ण हो गया है। अब दूसरे चरण के चुनावों के लिए आज 28 मार्च से नामांकन भरे जायेंगे। दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए नामांकन लिए जायेंगे।

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, उनका मुकाबला मौजूदा भाजपा सांसद संतोष पांडेय से है। महासमुंद सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया है, यहां से बीजेपी ने रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। कांकेर से कांग्रेस ने वीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है। वीरेश ठाकुर 2019 में यहां से लोकसभा लड़ चुके हैं, उस समय वे करीब पांच हजार वोटों से हारे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here