रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी हो चुकी है। इस बदलाव से जुड़ी सूची दिल्ली में फाइनल कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस सूची को अंतिम रूप दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह सूची निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी इसी महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सूची 30 या 31 दिसंबर तक सामने आ सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दीपक बैज की नई टीम में 12 से अधिक नए जिला अध्यक्ष, 15-20 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और संयुक्त सचिव शामिल किए जा सकते हैं। इस बदलाव के चलते पुराने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जा सकता है। साथ ही कुछ मौजूदा महामंत्रियों को भी बदला जाएगा, और उनमें से कुछ को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रायपुर और दुर्ग संभाग में इस बदलाव का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। दीपक बैज की नई टीम पर सभी की निगाहें टिकी हैं। खासकर राजधानी रायपुर में होने वाले बदलाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि रायपुर की टीम में दीपक बैज की पसंद और मर्जी हावी रह सकती है। हालांकि, इस सूची को लेकर कई तरह की अटकलें और चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन जब तक सूची सामने नहीं आती, तब तक कयासों और अफवाहों का दौर जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की नई टीम पर टिकीं निगाहें, रायपुर-दुर्ग में बदलाव की सुगबुगाहट…

Popular
More like thisRelated
CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
CG CM Helpline: रायपुर। छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन पर...
Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के...
Smriti Irani Chhattisgarh Visit: रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2028...
Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
Chhattisgarh School Holidays: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के...
ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …
रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मामले में...

