रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी हो चुकी है। इस बदलाव से जुड़ी सूची दिल्ली में फाइनल कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस सूची को अंतिम रूप दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह सूची निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी इसी महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सूची 30 या 31 दिसंबर तक सामने आ सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दीपक बैज की नई टीम में 12 से अधिक नए जिला अध्यक्ष, 15-20 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और संयुक्त सचिव शामिल किए जा सकते हैं। इस बदलाव के चलते पुराने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जा सकता है। साथ ही कुछ मौजूदा महामंत्रियों को भी बदला जाएगा, और उनमें से कुछ को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रायपुर और दुर्ग संभाग में इस बदलाव का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। दीपक बैज की नई टीम पर सभी की निगाहें टिकी हैं। खासकर राजधानी रायपुर में होने वाले बदलाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि रायपुर की टीम में दीपक बैज की पसंद और मर्जी हावी रह सकती है। हालांकि, इस सूची को लेकर कई तरह की अटकलें और चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन जब तक सूची सामने नहीं आती, तब तक कयासों और अफवाहों का दौर जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की नई टीम पर टिकीं निगाहें, रायपुर-दुर्ग में बदलाव की सुगबुगाहट…

Popular
More like thisRelated
PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं...
PM Surya Ghar Yojana: रायपुर/कुम्हारी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना...
Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Liquor News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो...
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...
CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों...
CG Swine Flu Cases: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू...

