पीएम मोदी तिलक पुरस्कार से सम्मानित, नमामि गंगे योजना में पुरस्कार राशि देने का किया ऐलान

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने अवार्ड की राशि को नमामि गंगे योजना में देने का ऐलान किया। यह पुरस्कार 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।

पुरस्कार समारोह में पीएम बोले कि ये मेरे लिए एक यादगार पल है। भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका, उनके योगदान को चंद घटनाओं और शब्दों में समेटा नहीं जा सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण , व्यवस्था निर्माण से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लिए रोडमैप की तरह काम करती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जब दूसरे देशों कके नेता उनका (पीएम मोदी) सम्मान करते हैं। कोई उन्हें बॉस कहते हैं और कोई उन्हें झुककर प्रणाम करते हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस समारोह का हिस्सा बने और उन्होंने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल भी लिया।

इस मौके पर शरद पवार ने कहा, शिवाजी महाराज ने अपना साम्राज्य बनाया। लेकिन उन्होंने किसी की जमीन नहीं छीनी। पवार ने कहा, अब सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा हो रही है। लेकिन लाल महल में पहली सर्जिकल स्ट्राइक शिवाजी महाराज के समय में हुई थी। जब लोकमान्य ने पुणे में प्रवेश किया तो उन्होंने एक माहौल बनाया कि यदि ब्रिटिश बेड़ियां तोड़नी हैं तो आम लोगों को जागना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...