Home देश-विदेश एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती, लेकिन आम लोगों को राहत नहीं …

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती, लेकिन आम लोगों को राहत नहीं …

0
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती, लेकिन आम लोगों को राहत नहीं …
lpg cylinders

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने एक अगस्तव को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का निर्धारण किया है। इसमें घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। वहीं व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के कीमत में बदलाव हुआ है। इसकी कीमत में 100 रुपए की कटौती की गई। इससे अब देश की राजधानी नई दिल्लीत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए हो गई है।

व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग होटलों या रेस्त्रां में किया जाता है। ऐसे में यदि इसकी कीमतों में कटौती की गई है, तो इसका लाभ होटल संचालकों को मिलेगा, लेकिन आम ग्राहक को इसका फायदा मिलना मुश्किल है। क्योंकि एक बार बढ़ा मूल्य आसानी से वापस नहीं होता।

पेट्रोलियम कंपनियों ने जुलाई में दो बार 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था।

-एक जुलाई को एलपीजी के दाम में 83 रुपए की कटौती की गई। इससे सिलेंडर 1773 रुपए हो गया।

-4 जुलाई को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here