India-Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में बौखलाहट है. इसी के चलते गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के आगे वह सफल नहीं हो सका. भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान की कई मिसाइलों एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. वहीं भारत अब सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल मोर्चे पर भी कार्रवाई कर रहा है. इस बीच भारत सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 8 हजार X अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं.
8 हजार X अकाउंट होंगे ब्लॉक
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) को एक बड़ा आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि X को 8 हजार से अधिक उन अकाउंट्स को ब्लॉक करना होगा जो पाकिस्तान समर्थित दुष्प्रचार और भ्रामक सूचनाएं फैलाने में शामिल हैं.
X के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स विभाग की ओर से एक बयान में कहा गया है कि उन्हें भारत सरकार से एक कार्यकारी आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत इन अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक किया जाएगा. बयान में यह भी कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर कंपनी के भारतीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान हो सकता है.
ब्लॉक किए जाने वाले अकाउंट्स में कुछ अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और प्रमुख X यूज़र्स के अकाउंट्स भी शामिल हैं, जो भारत सरकार की नजर में पाक समर्थित प्रोपेगैंडा फैलाने में लगे थे.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …


