SC ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दी बड़ी राहत… बहाल होगी संसद की सदस्यता; ‘2024 में लड़ेंगे चुनाव’

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस खबर से कांग्रेस के साथ साथ विपभी गठबंधन I.N.D.I.A.. में भी खुशी की लहर है।

आपको बता दें, जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल को 2 साल की सजा सुनाई गई थी जिसकी वजह से उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद राहुल की सांसदी बहाल की जा सकती है और वे संसद के मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं। अदालत के फैसले से ये भी साफ हो गया है कि राहुल अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे।

वहीं राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी खुशी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह खुशी का दिन है, मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...