Home देश-विदेश चंद्रयान-3 का मून लैंडर जिस स्थान पर उतरा, उस प्वाइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

चंद्रयान-3 का मून लैंडर जिस स्थान पर उतरा, उस प्वाइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

0
चंद्रयान-3 का मून लैंडर जिस स्थान पर उतरा, उस प्वाइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी
Chandrayaan-3-moon-lander-landed-will-be-known-as-Shivshakti-PM-Modi

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र शनिवार सुबह बेंगलुरु में इसरो के नेटवर्क कमांड सेंटर पहुंचे और यहां वैज्ञानिकों से मुलाक़ात की। वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान का मून लैंडर उतरा है अब उस प्वाइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपन पद चिन्ह छोड़े हैं, वह प्लाइंट अब तिरंगा कहलाएगा।

मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया हमारी तकनीक और वैज्ञानिक सोच का लोहा मान चुकी है। चंद्रयान महाभियान सिर्फ़ भारत की नहीं बल्कि पूरी मानवता की सफलता है। ये चांद के रहस्यों को तो खोलेगा ही, साथ ही धरती की चुनौतियों के समाधान में भी मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here