नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी इस बार इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पहले ही हो चुकी है जिसके मद्दे नजर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में साउथ दिल्ली से सहीराम, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और ईस्ट दिल्ली से कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।
गुजरात के 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपनी उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली पश्चिम दिल्ली दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी।