आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रगतिकरण है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। गोंदिया से अयोध्या जा रही ट्रेन का रायपुर रेलवे स्टेशन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान कहा, ये आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रगतिकरण है. इसमें हर लोगों की ये आकांक्षा है कि रामलला के दर्शन करें. इसके लिए मोदी जी ने व्यवस्था की है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने वादा किया था कि लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे. आने वाले पांच मार्च से हर सफ़्ताह ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए जाएगी.

इस मौके पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे. वहीं कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस सोई हुई है और अब पूरी तरह सो जाएगी. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हिमांचल दौरे पर भी बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा, अब भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ में तो कोई काम नहीं है, इसलिए अब वो पर्यटन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...