सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 जनवरी को प्रतापपुर से लापता हुए 10 साल के रिशु के शव का अवशेष रविवार को पुलिस ने जंगल से बरामद किया था. इसके बाद बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपियों को फांसी देने और उनके घरों को तोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इसी बीच आज पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर अहिरे ने हत्याकांड का खुलासा किया है. रिशु के पड़ोसी दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि रिशु के पड़ोस में रहने वाले शुभम सोनी और विशाल ताम्रकार ने वारदात को अंजाम दिया था. दोनों को अपने व्यवसाय के लिए पैसों की जरूरत थी. दोनों ने टीवी शो सीआईडी और क्राइम पेट्रोल देखकर बच्चे के अपरहण की योजना बनाई। इसके लिए पहले तो उन्होंने खाने का लालच देकर मृतक रिशु को पुल के पास बुलाया और फिर उसे जंगल की ओर ले गया। लेकिन जब रिशु को छिपाने के लिए उन्हें कोई जगह नहीं मिली तो उनके लिए रिशु को ज्यादा देर तक सम्भाल पाना मुश्किल हो गया. इससे परेशान होकर उन्होंने उसके सर पर वार कर हत्या कर दी और बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शव को जला दिया और अपने घर लौट आए। आरोपियों ने फिरौती की रकम मांगने के लिए भी योजना बनाई. इसके लिए पहले तो उन्होंने एक राहगीर का मोबाइल फोन लूटा, फिर उस फोन का उपयोग कर वह रिशु के परिजनों से फिरौती की रकम मांगा। दूसरी ओर पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। उनके लिए चुनौती बढ़ती जा रही थी. जिस तरह से शातिर अंदाज से इस घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने बड़ी मेहनत करके सफलतापूर्वक ढंग से पुख्ता सुराग जुटाई. इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मासूम की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार,जनता ने की घर तोड़ने की मांग

Popular
More like thisRelated
Raipur Railway Station Dispute: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एफआईआर
Raipur Railway Station Dispute: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे...
PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं...
PM Surya Ghar Yojana: रायपुर/कुम्हारी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना...
Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Liquor News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो...
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...

