आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

रायपुर। आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और मंत्रिमंडल के सहयोगी कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायकगण भी मौजूद रहे।

इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी, हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है, भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम पीएम मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है, कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...