कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों का नाम तय

रायपुर। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट का सियासी गलियारों में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है। सीईसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के 11 में से 6 सीट पर नाम फाइनल हो गया है। 5 पर घोषणा होना बाकी है।

रायपुर लोकसभा- विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक रह चुके हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश मूणत से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है.

महासमुंद लोकसभा- ताम्रध्वज साहू

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. ताम्रध्वज साहू को 2023 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले वे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं.

दुर्ग लोकसभा- राजेन्द्र साहू

राजेंद्र साहू को दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है. वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुकें हैं. साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी भी माने जाते हैं. पूर्व में स्व. ताराचंद साहू के क्षेत्रीय पार्टी स्वाभिमान मंच से दुर्ग विधायक और महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं. जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कोरबा लोकसभा- ज्योत्सना महंत

जांजगीर-चांपा- डॉ. शिव डहरिया

राजनांदगांव लोकसभा- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...