सात विधानसभा के उपचुनाव नतीजे आज आएंगे, 6 राज्यों में वोटों की गिनती जारी, घोसी में सपा आगे….

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के घोसी सहित 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा में झामुमो की उम्मीदवार बेबी देवी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी से आगे हैं।

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव- भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से सपा के सुधाकर सिंह भारी मतों से आगे हैं।

त्रिपुरा बोक्सानगर- भाजपा के तफज्जल हुसैन मुस्लिम बहुल बोक्सानगर में सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल धूपगुड़ी- भाजपा प्रत्याशी तापसी राय करीब 1600 वोटों से आगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...