छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के असर है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

सरगुजा संभाग में बारिश हुई, बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर जिले में बारिश हुई। बुधवार को सरगुजा जिले में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 13 डिग्री रिकार्ड किया गया।

रायपुर और बिलासपुर की बात करें तो रायपुर में दिन का पर औसतन 1 डिग्री कम रहा यहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रिकार्ड किया गया बुद्ध रायपुर में बुधवार को शाम और आज गुरुवार सुबह ठंडी हवाएं चली। वही बिलासपुर में दिन का पर सामान्य से 3 डिग्री कम रहा जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा वहीं रात का पर 18.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

मरवाही इलाके में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सब्जी, मूंगा और आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बुधवार को भी मरवाही में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा वहीं रात का पर 14.2 डिग्री है जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...