छत्तीसगढ़ को मिला केन्द्र से 4,842 करोड़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को 4,842 करोड रुपए की किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता प्रकट किया है। देव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि निश्चित ही यह राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नैतिक वाली केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक कर की हिस्सेदारी और योजना के तहत 4,482 करोड रुपए की इस राशि को मिलाकर प्रदेश को 3.70 लाख करोड रुपए दिए गए हैं।

देव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मिय लगाव, प्रेम और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए चिंता और संवेदनशीलता का परिचायक है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ को करो की हिस्सेदारी के रूप में 4,842 करोड रुपए की जो राशि प्राप्त हुई है, वह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ का नाता बहुत गहरा है, और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस नाते को निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...