कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे: भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटे हैं। 2019 में इनमें से दो सीटे बस्तर और कोरबा कांग्रेस जीती थी। बाकी 9 सीट भाजपा के पास है, 2018 में है विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 में से 68 सीट जीती थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इसी तरह रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक और दो सीट से कभी आगे नहीं बढ़ पाई है। प्रदेश की लोकसभा की कुछ ऐसी भी सीट है जिस पर राज्य बनने के बाद से कांग्रेस कभी नहीं जीती है। इसी वजह से भाजपा नेता बार-बार कह रहे हैं, कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

भाजपा के इस दावे की विपरीत राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस के 23 से ज्यादा नेताओं ने टिकट के दावेदारी की है। सबसे ज्यादा दावेदारी जांजगीर चांपा सीट मिली है, पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है और पूरे रिपोर्ट आला कमान को सौंपा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में टिकट के लिए दावेदार करने वालों के साथ ही अन्य संभावित नाम का उल्लेख है।

लोकसभा की टिकट के लिए कांग्रेस से सबसे ज्यादा आवेदन जांजगीर चांपा सीट से की गई है। इस सीट में टिकट दावेदार पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया, मंजू लता अनंत, महेंद्र पाटील, जयंत सिंह कामले, शैलेंद्र बंजारे, साक्षी युगल किशोर बंजारे, प्रेमचंद जायसी, लता जाटवार, पप्पू बघेल और गणपत चौहान शामिल है।

दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकार और राजद विधायक राजनंदगांव से ममता चंद्राकर, राजेश शुक्ला, हेमंत देशमुख दवेदारों में शामिल हैं। बस्तर से पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा और पूर्व पीसीसी चीफ व मंत्री मोहन मरकाम ने दवेदारों में शामिल हैं। कांकेर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारी में बिरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, लक्ष्मी ध्रुव, सरजू राम और टंकेश्वर ध्रुव शामिल हैं।

रायपुर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, डॉक्टर राकेश गुप्ता कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला, शंकर लाल साहू, संजय महेश्वरी, अरुण ताम्रकार शामिल है। महासमुंद सीट से अमरजीत चावला, चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद सेवन चंद्राकर, रवि निषाद, शंकरलाल साहू, गणेशराम साहू, शैलेंद्र साहू, होरीलाल साहू ने दावेदारी की है। बिलासपुर लोकसभा सीट से राजेंद्र धीर, राजेंद्र शुक्ला, लेखराम साहू, सरगुजा से डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम, भानु प्रताप सिंह, शशि सिंह। रायगढ़ सीट से श्रवण कुमार सिदार, जयमाला सिंह और कोरबा से ज्योत्सना महंत व आलोक कुमार यादव ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन...

शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के पीछे स्थित...

ज़िला कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति… हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल बने शहर सचिव

रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक...