मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने विधायक गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल सिंह लोधी को दिलाई शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल सिंह लोधी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल लोधी ने कहा है कि पार्टी का 150 सीटें जिताने का लक्ष्य है।

गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता तो राज्य का चहुंमुखी विकास और जनकल्याण है। माननीय मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण दो-तीन मंत्रिमंडल का विस्तार टला है।

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जितना समय है, चूंकि चलती हुई सरकार है। विधायक के नाते भी हम लोग काम कर ही रहे हैं। तो चीजों को और तेज गति देने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...