Home uncategorized सीएम आज दिल्ली गए, बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल

सीएम आज दिल्ली गए, बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल

0
सीएम आज दिल्ली गए, बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज बीजेपी चुनाव समिति की नई दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सहित शीर्ष नेता शामिल होगें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस बैठक में शामिल होंगे।

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम साय आज सुबह ही दिल्ली रवाना हुए है। सीएम साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी दिल्ली गए हैं। यहां राजधानी रायपुर में पत्रकारों ने जब प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव से प्रत्याशियों की सूची को लेकर प्रश्न किया तो उन्होंने कहा आज ही इसका पता चल जाएगा, उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक हुई है। लोकसभा के लिए जितने भी आवेदन आए थे, उसे पर विचार विमर्श किया गया, आज इसकी जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here