कांस्टेबल भर्ती की तारीख को बढ़ाया गया

रायपुर। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वेबसाइट http://cgpolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुका है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी को बढ़ाकर 6 मार्च के रात 11:59 बजे तक किया गया है जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 5 वर्ष की और छूट प्रदान किया है युवाओं को उम्र में 5 साल का छठ छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा पत्र क्रमांक एफ 2-48/2022/रापुसे/गृह-दो, दिनांक 19-01-2024 के पत्र से दिया गया है। किसी भी भर्ती में पदों की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का नियम होता है इसलिए एसटी एससी और ओबीसी वर्ग के युवा अपने पसंद के जिले में अनारक्षित पद के साथ-साथ अपने आरक्षित वर्ग में पद रिक्त होने पर भी दूसरा आवेदन करें इसके लिए दूसरे मोबाइल नंबर की जरूरत पड़े तो परिवार के किसी रिश्तेदार का उपयोग करें सामान्य तौर पर किसी भी भर्ती में पदों की स्वीकृत होने पर संशोधित विज्ञापन की संभावना होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...