डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी नहीं होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और अनिर्णय की स्थिति में है। जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है, उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस की शुरू से धोखा देने की और भ्रष्टाचार करने की नियत रही है। कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ में जनता की दुर्दशा की, इसलिए कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

कांग्रेस की टिकट पर कोई लड़ने को तैयार नहीं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के बीजेपी को रावण कहे जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से उजागर हुआ है, भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया, इनसे बड़े राम विरोधी हो नहीं सकते। राम के ननिहाल के लोग इन्हें सबक सिखाएंगे, 5 साल ये खुद अहंकार में डूबे थे, उनका चरित्र वैसा ही है, जैसा वह बोल रहे हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम साय ने कहा

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इंडिया गठबंधन बना तब से पूरा देश मानता था कि भ्रष्टाचारियों का एकत्रीकरण हुआ है। परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग इकट्ठे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री और सांसद जेल में है, भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के लोग लिप्त रहे हैं, जेल में है। उनकी जमानत नहीं हो रही है। ईमानदारी के ठेकेदार बनते थे, एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा

वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का उनके ही पार्टी में हो रहे विरोध पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह साबित किया कि भूपेश है तो एक छलावा है। कांग्रेस सरकार ने 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा की, छत्तीसगढ़ को पूरा लूटा। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाया, छत्तीसगढ की जनता से कोई लाभ नहीं मिला, 5 साल बाद आज वही बातें निकालकर बाहर आ रही हैं। कांग्रेस के लोग भी कह रहे हैं कि भरोसा नहीं, वो छलावा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...