जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर इस वक्त अरुण सिंह चौहान काबीज है। जिला पंचायत सदस्य वह अध्यक्ष निर्वाचन दलीय आधार पर नहीं होता। पर अरुण सिंह चौहान कांग्रेस के समर्थन से पहले जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए, फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बने विधानसभा चुनाव में कोटा विधानसभा से दावेदारी भी कर रहे थे।

पिछले कुछ दिनों से उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकले थी। आज उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया इस्तीफा देने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वह जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...