Home बड़ी खबर ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल

ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल

0
ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल
train-coach-catches-fire-in-Tamil-Nadu

तमिलनाडु। तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई। इससे 10 यात्रियों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं। ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी।

दक्षिणी रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई। अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को “अवैध रूप से तस्करी” कर ले जाया गया था। सुबह काफी बनाने के दौरान गैस ब्लास्ट हो गया। जिससे आग लग गई।

रेलवे द्वारा ट्रेन में लगी आग से मरने वाले लोगों के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है। वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here