आवासीय गर्ल्स पोटाकेबिन में लगी आग

बीजापुर। आवासीय गर्ल्स पोटाकेबिन में आग लग गई। आग की लपटे तेजी से फैली की इस आग ने 4 साल की मासूम को अपने चपेट में ले लिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत केबिन में सो रही सभी बच्चियों का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। देर रात आवापल्ली थाना के चिंताकोंटा पोटा केबिन में आग लग गई। जिससे पोटा केबिन जलकर खाक हो गया। इस दौरान आग की लपटों ने एक 4 साल की मासूम को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मासूम पोटा केबिन में सहेली से मिलने गई थी। स्थानीय लोगों से आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...