पूर्व सरपंच व भाजपा नेता महेश गोटा को अधमरा कर जंगल में छोड़ा, नक्सली अगवा कर ले गए थे जंगल, परिवार के तीन सदस्यों की कर चुके हैं हत्या

बीजापुुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच व भाजपा नेता महेश गोटा पर धारदार हथियार से हमला कर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने गोटा को गंभीर हालत में कुटरू अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक हैं।

दरअसल, कुटरू इलाके के दर्जनों ग्रामीण रविवार को फरसेगढ़ इलाके के चिकट राज पहाड़ में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। यहां नक्सलियो ने ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। देर रात पूछताछ के बाद ग्रामीणों को रिहा कर दिया, लेकिन पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सलियों ने अपने कब्जे में रख लिया। फिर महेश गोटा पर धारदार हथियार से वार कर नक्सलियो ने सोमनपल्ली के पास तड़पते छोड़ दिया।

2012 में महेश और उनके पिता को नक्सलियों ने अगवा किया था। पिता की हत्या के बाद महेश को छोड़ दिया था। नक्सली गोटा के परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...