Home छत्तीसगढ़ PM Awas Yojana में फर्जीवाड़ा, रोजगार सहायक और अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों की हेराफेरी…

PM Awas Yojana में फर्जीवाड़ा, रोजगार सहायक और अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों की हेराफेरी…

0
PM Awas Yojana में फर्जीवाड़ा, रोजगार सहायक और अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों की हेराफेरी…

PM Awas Yojana: सक्ती। PM Awas Yojana के तहत जिले में भारी फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें रिश्वत लेकर लाभार्थियों के नाम पर पैसे निकालने का खेल खेला जा रहा है। इस योजना को सही तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी रोजगार सहायक को दी गई थी, लेकिन वह फर्जी जिओ टैग कर मकान बने बिना ही पैसे निकालने में लगा हुआ है और खुद भी बड़ी रकम की घूस ले रहा है।

सक्ती के ग्राम हरेठी में कई हितग्राहियों के नाम पर इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है, जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब ग्राम के जय कुमार ने इसकी शिकायत की। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि कई हितग्राहियों के बयान से यह फर्जीवाड़ा किया गया था। इस खेल में जनपद के कुछ अधिकारी भी संलिप्त बताए जा रहे हैं।

जांच के लिए जब जनपद के अधिकारी गौरीशंकर चौधरी और मधुसूदन पटेल पहुंचे, तो अभी तक कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। सवाल यह उठता है कि जब जांच का जिम्मा खुद जनपद के अधिकारियों के हाथ में है, तो क्या वे खुद ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने में शामिल हैं?

Police-Naxal encounter: 10 नक्सली ढेर, सीएम ने जवानों को दी बधाई, कहा- बस्तर में लौटी शांति और विकास…

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here