नगर निगम की कारवाई जारी

बिलासपुर। नगर निगम का अमला रविवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटा है. शहर के मंगला में पेट्रोल पंप के पास अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान भड़के स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी. सूचना पर पुलिस-प्रशासन के मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता रविवार को सुबह-सबह मंगल बस्ती पहुंचा था. यहां सरकारी जमीन पर बने मकानों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई की गई. नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही बस्तीवासियों को नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

मंगला के आगे भैंसाझार तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है. केवल बस्ती के अंदर एक-दो किलोमीटर का काम बचा हुआ है. मंगला बस्ती में अतिक्रमणकारियों की वजह से कई सालों से सड़क चौड़ीकरण का काम भी रुका हुआ है. नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जिससे गुस्साए लोगों ने विवाद करते हुए गाली-गलौच कर झड़प की. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...