अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

लोरमी। भाजपा सरकार बनने के बाद कई नगर पंचायत समेत नगरीय निकायों में उठा पटक की राजनीति चल रही है। कई स्थानों पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते कांग्रेस पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को अपना पद छोड़ना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर त्याग पत्र का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस से लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

LETTER-OF-RESIGNATION
LETTER-OF-RESIGNATION

बता दें कि लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद थे, उन्होंने भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के पहले ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद से आज सीएमओ लालचंद चंद्राकर को इस्तीफा सौपा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के 8 पार्षद तो वहीं कांग्रेस के 6 और जोगी कांग्रेस के एक पार्षद मौजूद हैं। हालांकि यह घटना अब राजनीतिक गलियारों में जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...