Home छत्तीसगढ़ जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया आभार व्यक्त, विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते प्रदेश का लिया संकल्प

जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया आभार व्यक्त, विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते प्रदेश का लिया संकल्प

0
जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया आभार व्यक्त, विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते प्रदेश का लिया संकल्प

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश को एक साल पूरा हो गया है। 3 दिसंबर, 2023 को विधानसभा चुनाव की मतगणना हुई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज के दिन को जनादेश दिवस के रूप में मनाते हुए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज ही के दिन पिछले साल 3 दिसंबर को वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश दिया था। यह जीत वास्तव में आपके विश्वास, सपनों और उम्मीदों की जीत थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि सरकार ने एक साल में जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ग का विकास हुआ और प्रदेश में खुशहाली आई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार निरंतर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम करती रहेगी और छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

धनेंद्र साहू का तंज: भाजपा की जीत ‘जनादेश’ नहीं, ईवीएम छेड़छाड़ का परिणाम; धान खरीदी और डायरेक्ट मेयर चुनाव पर भी कसा तिखा वार…

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here