रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में भिलाई से जुड़े।आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ इस परिसर का किया लोकार्पण

Previous article
Popular
More like thisRelated
Raipur Railway Station Dispute: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एफआईआर
Raipur Railway Station Dispute: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे...
PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं...
PM Surya Ghar Yojana: रायपुर/कुम्हारी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना...
Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Liquor News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो...
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...

