मैहर दुष्कर्म में शिवराज सरकार की कार्रवाई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर …

सतना। सतना के मैहर में 10 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ये घटना दिल्ली के निर्भया कांड जैसी है। इससे राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है। वहीं शनिवार सुबह आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला है।

हैवानियत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ौलिया को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी मैहर के शारदा माता मंदिर की प्रबंध समिति के कर्मचारी थे, जिन्हें मामला सामने आने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 10 साल की बच्ची को पहाड़ी पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। लड़की जख्मी हालत में घर पहुंची, जहां से परिजन उसे पहले मैहर के अस्पताल ले गए। बाद में उसे रीवा के अस्पताल में रेफर किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...