Home छत्तीसगढ़ महेश गोटा पर जानलेवा हमले की ली जिम्मेदारी, पर्चे जारी कर लगाए कई आरोप

महेश गोटा पर जानलेवा हमले की ली जिम्मेदारी, पर्चे जारी कर लगाए कई आरोप

0
महेश गोटा पर जानलेवा हमले की ली जिम्मेदारी, पर्चे जारी कर लगाए कई आरोप
Former-Sarpanch-Mahesh-Gota

बीजापुर। भाजपा नेता और पूर्व सरपंच महेश गोटा पर जानलेवा हमले को लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी ने महेश गोटा पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में महेश गोटा पर फरसेगढ़ थाना में हेलीपेड निर्माण,आदिवासियों के जमीन हड़पने, ठेकेदारों के साथ मिलकर अंदरूनी इलाकों में पुल-पुलिया निर्माण व सागमेटा, एडापल्ली, पिल्लूर और सेंड्रा में कैम्प खोलने की योजना बनाने का भी आरोप लगाया है।

कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में महेश गोटा का अपहरण कर नक्सलियों ने जानलेवा हमला किया था। उनकी हालत अभी गंभीर है। दिल्ली में इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here