CG Weather Update: ठंड का मौसम फिर से लौटेगा छत्तीसगढ़, 8-9 दिसंबर को बारिश की संभावना…

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का मौसम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश भर में तापमान में गिरावट शुरू होगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में यह गिरावट 3 से 4 डिग्री तक हो सकती है।

दक्षिण बस्तर में बारिश का सिलसिला जारी

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। इस कारण वहां न्यूनतम तापमान में केवल 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

8 और 9 दिसंबर को बारिश की संभावना (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। हाल ही में बादल और हल्की बारिश की वजह से ठंड का असर कम हो गया था, और राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

6 दिसंबर को राजधानी रायपुर का आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (CG Weather Update)

  • रायपुर: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 19°C
  • माना: अधिकतम 32.3°C, न्यूनतम 19.2°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 18°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 9.4°C
  • पेंड्रारोड: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 13.4°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 22.6°C
  • दुर्ग: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 17.4°C

मौसम विशेषज्ञ का बयान (CG Weather Update)

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश के 36 पदों पर पदोन्नति के आधार पर भर्ती के लिए 72 लोगों की सूची जारी की…

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, शोक संतप्त परिजनों को संबल…

दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले के कुटुरू (अबेली गांव) में सोमवार...

CG IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद…

CG IED Blast: बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले...