रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 5 संभागों में कांग्रेस आज प्रेसवार्ता करेगी। जिसमें से रायपुर संभाग में PCC चीफ दीपक बैज मीडिया से चर्चा करेंगे। बाकी संभागों में अन्य नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस इलेक्टोरल बांड पर खुलासा करेगी। वहीं बीजेपी ने कल सभी संभागों में महादेव सट्टा ऐप पर चर्चा की थी।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची आज आने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बाकी पांच सीटों को लेकर कांग्रेस में लंबे समय से मंथन चल रहा है। आज सभी 5 सीटों पर नामों की घोषणा हो सकती है। इन लोकसभा सीट बस्तर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और कांकेर में अभी तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है।