पार्षद अजीत कुकरेजा को सीएम हाऊस से आया बुलावा, टिकट ना मिलने पर सिंधी समाज ने निर्दलीय लड़ाने का किया फैसला

रायपुर। कांग्रेस पार्षद अजीत कुकरेजा को विधानसभा चुनाव की टिकट नहीं मिलने पर सिंधी समाज ने बुधवार को पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सिंधी समाज ने अजीत कुकरेजा को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समर्थन में आज आयोजन रखा। वहीं इसकी खबर मिलते ही सीएम हाऊस से पार्षद को फोन कर मिलने बुलाया गया।

क्या कुकरेजा के लिए कांग्रेस बदलेगी टिकट? या पार्षद को मिलेगा सांत्वना लॉलीपॉप?

सिंधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अजीत कुकरेजा को विधायकी लड़ाने के समर्थन मिलने के बाद ही सीएम हाऊस से अजीत कुकरेजा को फोन कर बुलाया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस पार्टी क्या अजीत कुकरेजा को प्रत्याशी बदल कर टिकट देती है, या वे किसी छोटे पद से संतुष्ट होते हैं।

आपको बता दें, पार्षद अजीत कुकरेजा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दावेदार थे। उन्हें टिकट मिलने की पूरी संभावना थी। लेकिन राज्य में कांग्रेस की रविवार को जारी हुई आखिरी सूची में भी नाम घोषित ना होने पर उनके समर्थकों ने विरोध जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...