Home छत्तीसगढ़ बस्तर के सभी जिलों में खुलेंगे डीए-बीएड कॉलेज, यहां छात्रावास व इंडोर स्टेडियम बनेंगे : सीएम भूपेश

बस्तर के सभी जिलों में खुलेंगे डीए-बीएड कॉलेज, यहां छात्रावास व इंडोर स्टेडियम बनेंगे : सीएम भूपेश

0
बस्तर के सभी जिलों में खुलेंगे डीए-बीएड कॉलेज, यहां छात्रावास व इंडोर स्टेडियम बनेंगे : सीएम भूपेश
Bupesh-bhagel-Bastar

जगदलपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बस्तर जिले के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोलने की घोषणा की।

शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास का निर्माण होगा। उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना किया जाए।

भीमराव अम्बेडकर पूर्व मा.शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन।
ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 किमी नवीन डामर सड़क निर्माण।
मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 कि.मी मार्ग निर्माण।

जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य।
धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति ।
आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय

डिमरापाल में स्थित 07 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा।
मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग निर्माण।
मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 कि.मी. सड़क निर्माण।
अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 कि.मी. सड़क निर्माण।
बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति ।

बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति।
जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण “भूमकाल चौक के नाम पर किया जाना।
जिला बस्तर के धरमपुरा में “धरमु माहरा” के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति।
अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here