डिप्टी सीएम पहुंचे एमपी

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री गुरुवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अरमकंटक में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और नर्मदा दर्शन कर परिक्रमा की। डिप्टी सीएम ने एमपी और सीजी की खुशहाली की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की है। वहीं उन्होंने सीजी और एमपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अपने प्रवास की शुरुआत मां नर्मदा से आशीर्वाद लेकर किया है और मां नर्मदा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अध्यात्म का डंका पूरी दुनिया में बजा है। गांव, गरीब और किसान का कल्याण हुआ है। इस 10 सालों में देश तरक्की की ओर बढ़ा है।

लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। देश आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत और एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट और मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा। इसे लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। अबकी बार 400 पार का नारा, जनता का नारा बन गया है।

CAA राष्ट्र हित में है- डिप्टी CM

वहीं सीएए को लेकर अरुण साव ने कहा कि लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह राष्ट्र हित में है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नर्मदा दर्शन करने के बाद मृत्युंजय आश्रम में जाकर ब्रम्हलीन स्वामी शारदा नंद सरस्वती महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद कल्याण सेवा आश्रम पहुंचकर संतो का आशीर्वाद लिया। कल्याण सेवा आश्रम में ही भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्हे डिप्टी सीएम अरुण साव ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Gangster Aman Sahu: 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में रखा कदम, 3 साल में 10 बार गया जेल…

Gangster Aman Sahu: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू...