तीन जिलों में ईडी की दबिश

रायपुर। ईडी (केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय) ने आज फिर छत्तीसगढ़ के 3 जिलों कोरबा, बालोद और कोरिया में जांच पड़ताल कर रही है। तीनों जिलों में ईडी की टीमें आज पहुंची। ईडी इस वक्त जिन लोगों के ठिकानों पर जांच कर रही है, उनमें पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया और जय सिंह अग्रवाल के करीबी भी शामिल हैं।

बैकुंठपुर में ईडी की टीम वहां जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछता शुरू की है। मिर्झा पहले कोरबा के पोड़ी जनपद के सीईओ थे। इधर बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास में टीम पहुंची है। कोरबा में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के करीबी के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। राज्य में करीब आधा दर्जन मामलों की ईडी जांच कर रही है। इसमें कोयला घोटाला, शराब घोटाला, जल जीवन मिशन घोटाला, महादेव सट्टा ऐप और कस्टम मिलिंग शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

गरियाबंद में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद

Gariaband E-30 operation: गरियाबंद, आशुतोष सिंह राजपूत. गरियाबंद जिले...

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय...

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...